कोरोना से मौत के मामले में दुनिया में 10वें स्थान पर पहुंचा महाराष्ट्र, अब तक एक लाख से ज्यादा मरीजों ने तोड़ा दम

By: Pinki Mon, 07 June 2021 3:40:39

कोरोना से मौत के मामले में दुनिया में 10वें स्थान पर पहुंचा महाराष्ट्र, अब तक एक लाख से ज्यादा मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना की सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र को झेलना पड़ा है। महाराष्ट्र में अब तक 58.31 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है वहीं, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। मौत के मामले में महाराष्ट्र देश में टॉप पर है वहीं, पूरी दुनिया की बात करे तो राज्य 10 नंबर पर है। एक लाख के आंकड़े के साथ महाराष्ट्र ने दुनिया के 212 देशों को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दे, महाराष्ट्र में अब तक 1,00,130 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 618 लोगों की मौत हुई है।

पूरे देश की बात करे तो अब तक 3,49,293 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जिसमें से सबसे ज्यादा 1,00,130 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यानी देश में 29% मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। मृतकों की संख्या पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में ज्यादा देखने को मिली है। इस दौरान बेड्स, जरूरी दवाएं और ऑक्सीजन की कमी लोगों को झेलनी पड़ी।

हर दिन औसतन 220 लोगों की हुई मौत

राज्य में कोरोना की शुरुआत पिछले साल 9 मार्च को हुई थी। इस दिन कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था, तब से लेकर अब तक 453 दिनों में राज्य में 1,00,130 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी हर दिन औसतन 220 लोगों ने दम तोड़ा है। संक्रमण से पहली मौत 17 मार्च 2020 को हुई थी। 31 मार्च तक मौत का आंकड़ा 10 हो गया था। तब तक 302 केस सामने आए थे।

राज्य की मृत्यु लेखा समिति के अध्यक्ष डॉ अविनाश सुपे ने कहा कि 9 मार्च 2020 को पहला मामला सामने आया था और 31 दिसंबर 2020 के बीच, राज्य में 49,521 मौतें हुईं। 1 जनवरी से अब तक राज्य में 50,609 मौतें हुई हैं। 2020 के दौरान महाराष्ट्र में 19 लाख केस थे। इस साल ये 40 लाख तक पहुंच गए हैं।

रिकवरी रेट 95.05% और मृत्यु दर 1.72%

महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा भले ही डराने वाला है, लेकिन संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले 30 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 71% की गिरावट दर्ज की गई है। महज 30 दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या 4.53 लाख कम हुई है। राज्य में अब रिकवरी रेट 95.05% और मृत्यु दर 1.72% है। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 85 हजार 527 है।

ये भी पढ़े :

# कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के दिल और दिमाग पर भी हो रहा असर, मौत का ऐसा डर की नींद भी नहीं आ रही

# कोरोना का डर भूले लोग, अनलॉक होते ही मुंबई हुई बेकाबू

# नागौर : एंबुलेंस के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले में घुसने से गई 2 की जान, 1 घायल

# 7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी बढ़े हुए डीए की सौगात, सैलेरी में होगा इजाफा!

# सूरजमुखी : जितना खूबसूरत पीला फूल, उतना ही लाभदायक इसका तेल भी, यहां जानें फायदे

# बीकानेर में ब्लैक फंगस, पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही चढ़ा मौतों का आंकड़ा, 2 और मौत

# स्वाद और सेहद दोनों में हिट है पनीर! दूर भागता तनाव, इन बीमारियों पर भी पड़ता है ‘भारी’...

# चीन की बड़ी कामयाबी! 3 से 17 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीन को दी मंजूरी

# सरकार का दावा- हलके या बगैर लक्षण वाले मरीजों को अब दवा की जरूरत नहीं, अच्छी डाइट से हो जाएंगे रिकवर

# वुहान लैब में बंदर और खरगोश सहित 1,000 जानवरों के जीन बदले गए, वायरस के इंजेक्शन भी दिए गए : ब्रिटिश पत्रकार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com